बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ कमाई और लग्जरी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड कलाकारों को उनके प्रशंसक भगवान की तरह पूजते हैं, अक्सर घरों के सामने प्रशंसकों की लगी भीड़ से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्मी कलाकार अपने अभिनय से न सिर्फ लोगों के दिलों पर राज करते हैं साथ ही करोड़ों की कमाई भी करते हैं। मीडिया रिपोर्टस से पता चलता है कि ज्यादातर अभिनेता-अभिनेत्रियों की संपत्ति करोड़ों में है।
आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री और उनके जीवनसाथी के कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं। यकीन मानिए कई लोगों की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आगे की स्लाइडों में बॉलीवुड कपल्स की कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं।