भारत में सुंदरता के लिए ऐश्वर्या राय की मिसाल दी जाती है। बॉलीवुड में एक छत्र राज करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन, मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में हम जानेंगे ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में। अपने अभिनय और अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी किसी महारानी से कम नहीं है। ऐश्वर्या राय को तमाम तरह के किरदारों में लोगों ने खूब पसंद किया है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर उन्होंने साबित कर दिया था कि आने वाले कई दशकों तक लोग उनकी सुंदरता की मिसाल देते रहेंगे।
मॉडल और सफल अभिनेत्री से लेकर एक जिम्मेदार मां तक, ऐश्वर्या राय बच्चन रियल लाइफ के भी हर किरदार में भी फिट रही हैं। आइए आगे की स्लाइडों में बच्चन परिवार की बहू की लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से जानते हैं।