फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: इस बॉलीवुड कपल का नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश, क्या आप लगा सकते हैं अंदाजा?

Sun, 28 Nov 2021 01:07 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल्स - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ कमाई और लग्जरी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड कलाकारों को उनके प्रशंसक भगवान की तरह पूजते हैं, अक्सर घरों के सामने प्रशंसकों की लगी भीड़ से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्मी कलाकार अपने अभिनय से न सिर्फ लोगों के दिलों पर राज करते हैं साथ ही करोड़ों की कमाई भी करते हैं। मीडिया रिपोर्टस से पता चलता है कि ज्यादातर अभिनेता-अभिनेत्रियों की संपत्ति करोड़ों में है।

आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्री और उनके जीवनसाथी के कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं। यकीन मानिए कई लोगों की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आगे की स्लाइडों में बॉलीवुड कपल्स की कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट-अनुष्का की जोड़ी - फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
अनुष्का-विराट
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय के दम पर पूरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली से शादी की है। अनुष्का-विराट दोनों को ही लग्जरी लाइफ जीना बहुत पसंद है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अनुष्का का नेट वर्थ 270 करोड़ जबकि विराट का नेट वर्थ करीब 900 करोड़ का है। दोनों, तमाम विज्ञापनों से भी सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
रानी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : Instagram
रानी मुखर्जी-अदित्य चोपड़ा
90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे अधिक पेड अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अदित्य चोपड़ा से शादी की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रानी मुखर्जी का नेट वर्थ 133 करोड़ जबकि अदित्य चोपड़ा का नेट वर्थ 6350 करोड़ से अधिक का है। रानी फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram
एश्वर्या-अभिषेक बच्चन
मिस वर्ल्ड खिताब से सम्मानित हो चुकीं ऐश्वर्या राय को अलग-अलग किरदारों में लोगों ने खूब पसंद किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की नेट वर्थ 227 करोड़ जबकि उनके पति अभिषेक बच्चन का नेट वर्थ 203 करोड़ से अधिक का है। यह कपल 430 करोड़ से अधिक का मालिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें