फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Purifying Plants: वायु प्रदूषण के कारण सांस लेना हो रहा है मुश्किल तो घर पर लगाएं ये पौधे, मिलेगी साफ हवा

Mon, 06 Nov 2023 04:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

घर पर लगाए जाने वाले ये इंडोर पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं, साथ ही ऑक्सीजन के बेहतर स्रोत होते हैं। आइए जानते हैं वायु गुणवत्ता में सुधार करने वाले इनडोर पौधों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
वायु की गुणवत्ता सुधारने वाले पौधे - फोटो : Istock
Best Air Purifying Plants: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संकट बढ़ गया है। हानिकारक जहरीली गैस संपूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले एक हफ्ते में 400-500 के बीच बना हुआ है। लोगों को बाहर निकलने से बचने और वायु प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

अगर आप को लगता है कि घर पर रहकर वायु प्रदूषण से बचा जा सकता है तो पहले आपको घर के अंदर का वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जरूरत है। अधिकतर लोगों को ज्ञात न होगा कि बाहरी अशुद्धता से अधिक घर के अंदर वायु दूषित होती है। हालांकि घर की आबोहवा में आसानी से सुधार किया जा सकता है।

घर में सांस लेने योग्य हवा के लिए दूषित वायु को प्यूरिफाई करना चाहिए। इसके लिए कुछ बेहतर तरीके हैं, जिसमें से एक प्राकृतिक तरीका कुछ पौधे हैं। इन पौधों को घर पर लगा कर प्रदूषित वायु को शुद्ध किया जा सकता है। घर पर लगाए जाने वाले ये इंडोर पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं, साथ ही ऑक्सीजन के बेहतर स्रोत होते हैं। आइए जानते हैं वायु गुणवत्ता में सुधार करने वाले इनडोर पौधों के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
snake plant - फोटो : iStock
स्नेक प्लांट

घर और दफ्तर में आमतौर पर सबसे अधिक स्नेक प्लांट का उपयोग किया जाता है। स्नेक प्लांट सेल्फ वाॅटरिंग पाॅट के साथ उपलब्ध होते हैं। इस पौधा वायु शोधक पौधों में से एक है, जो हवा से विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करता है। इसके अलावा स्नेक प्लांट तनाव और चिंता से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है।
विज्ञापन

3 of 6
Lily Plant - फोटो : Pexel
लिली प्लांट

लिली का पौधा सुंदर होने के साथ ही ताजी हवा देने वाला बेहतरीन इनडोर प्लांट भी है। लिली प्रदूषकों को अवशोषित करके हवा से विषाक्त पदार्थों को कम करता है। यह पौधा घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। लिली प्लांट हवा को शुद्ध करने के अलावा घर के इंटीरियर में भी चार चांद लगाता है।

4 of 6
एलोवेरा - फोटो : social media
एलोवेरा

अधिकतर भारतीय घरों में एलोवेरा का पौधा मिल जाता है। एलोवेरा औषधीय गुणों से युक्त पौधा है। इसे आसानी से उगाया जा सकता है। एयर प्यूरीफायर प्लांट के तौर पर भी यह बेस्ट पौधों में से एक है। हवा से फॉर्मल्डेहाइड और बेंजीन को साफ करने के लिए यह पौधा जाना जाता है। हवा से धूल और एलर्जी को भी दूर कर सकता है, ताकि वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
विज्ञापन

5 of 6
Spider Plant - फोटो : pexel
स्पाइडर प्लांट

वायु की गुणवत्ता में सुधार करने वाले इनडोर प्लांट में से एक स्पाइडर प्लांट है। यह पौधा आसानी से घर में पनपता है। ऑक्सीजन के लिए यह पौधा बहुत शानदार स्त्रोत है। खुश वाइब फैलाने और चिंता व तनाव प्रबंधन में स्पाइडर प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bamboo Palm Plant - फोटो : bamboo plant
बम्बू पाम

यह पौधा भी हवा को साफ रखने के लिए बेहतर इनडोर प्लांट में से एक है। बम्बू पाम दो साइज के होते हैं, एक बड़ा और दूसरा छोटा। यह पौधा वायु से बेंजीन, ट्राईक्लोरोइथीलीन और फॉर्मल्डेहाइड को हटाने में काफी उपयोगी है। इसे घर पर लगाने से दूषित हवा शुद्ध हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें