फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में अमरूद के सेवन से होंगे हैरान कर देने वाले फायदे, बुखार में भी है लाभकारी

Thu, 26 Nov 2020 11:46 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारत में अमरूद के दिवानों की कमी नहीं है। लोग इस फल को बड़े शौक के साथ खाते हैं लेकिन जब यह पता लग जाये कि यह फल सुस्वादु होने के साथ ही गुणकारी भी है तब तो इसे खाने में और भी रूचि बढ़ जाती है। सर्दियों के दिनों में अधिकतर बीमारियों में लोगों को दवाइयां नहीं जमती, शरीर में गर्मी बढ़ा देती है। ऐसे में बुखार, एसिडिटी, कब्ज आदि में अमरूद का सेवन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अमरूद में विटामिन-सी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किन बीमारियों का इलाज करने में किस तरह से करना चाहिए अमरूद का सेवन।

 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images

बवासीर का इलाज
बवासीर  के इलाज में अमरूद की छाल काफी फायदेमंद होती है। 5-10 ग्राम अमरूद की छाल का चूर्ण का काढ़ा बनाकर सेवन करने से बवासीर ठीक हो जाता है। अच्छे परिणामों के लिए बवासीर के मरीजों को यह काढ़ा लगातार 1 माह तक प्रतिदिन एक बार पीना चाहिए।

 

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तेज बुखार का इलाज
यदि आपको तेज बुखार है और आसपास अमरूद का पेड़ है तो चिंता की कोई बात ही नहीं। अमरूद का औषधीय प्रयोग लाभकारी होता है। अमरूद के पत्तों को पीसकर इसका रस निकालकर बुखार से पीड़ित व्यक्ति को पिलाने से बुखार कम होता है। ऐसा करन से तत्काल शरीर का तापमान गिर जाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पेचिश और हैजा होता है ठीक
बच्चों में पेचिश होने पर अमरूद की 15 ग्राम जड़ को एक गिलास पानी में तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए। इसके बाद इसे बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में 2-3 बार पिलाते रहें, इससे बच्चों को लाभ पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त हैजा होने पर भी अमरूद की छाल और इसके पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से राहत मिलती है।

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty

एसिडिटी और कब्ज में लाभकारी
अमरूद के बीज एसिडिटी कम करने में काफी कारगर होते हैं। इसके लिए अमरूद के बीज निकालकर उसमें गुलाब जल और मिश्री मिला लें। इस मिश्रण का सेवन करने से एसिडिटी कम होती है। जिन्हें ज्यादातर कब्ज की समस्या बनी रहती है, उन्हें दिन मेंं दो बार अमरूद का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमोग्लोबिन बढ़ाता है अमरूद
अमरूद में आयरन और विटामिन सी दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चूंकि हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए इन दोनों ही तत्वों की आवश्यकता होती है इसलिए अमरूद का सेवन लाभदायक है। एनीमिया से ग्रसित व्यक्ति को अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें