फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इस तरह पिएंगे छाछ तो होंगे ढेरों फायदे, आस-पास भी नहीं आएगा जुकाम

Wed, 25 Nov 2020 01:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियों में लोग छाछ से परहेज करते हैं क्योंकि अधिकतर लोगों को डर रहता है कि इस मौसम में छाछ का सेवन करने से सर्दी, खांसी हो सकती है। लेकिन सर्दी के मौसम में छाछ का सेवन करने के अपने फायदे हैं। यदि छाछ का सेवन सही तरीके से किया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी बल्कि स्वास्थ्य संबंधी लाभ ही होंगे। सर्दियों में पेट में जलन होने पर बाहरी दवाइयां लेने से शरीर में गर्मी हो जाती है, जिससे कि कई लोग परेशान रहते हैं इसलिए बेहतर है कि इसका उपाय छाछ पीकर ही करें। आइए, हम बताते हैं आपको कि किस तरह सर्दियों में छाछ पीने से नहीं होता है जुकाम बल्कि मिलते हैं लाभ। 

 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh

गुड़ के साथ करें सेवन
सर्दियों में छाछ पीते समय साथ में गुड़ जरूर खाएं। ऐसा करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर में सर्दी-गर्मी का संतुलन बना रहता है। क्योंकि गुड़ तासीर में गर्म होता है और छाछ की तासीर शीतल होती है। यदि आपको शुगर है तो छाछ के साथ गुड़ का सेवन न करें। जीरा, अजवाइन, काला नमक और अजवाइन का तड़का लगी छाछ आपके लिए फायदेमंद रहेगी। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धूप में बैठकर करें छाछ का सेवन
सर्दियों में शाम में या रात में छाछ पीने के बजाय हमेशा सूरज निकलने के बाद छाछ पीनी चाहिए। बेहतर होगा यदि आप धूप में बैठकर छाछ का सेवन करें। ऐसा करने से छाछ के कारण शरीर को मिलनेवाले लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। रात में छाछ पीकर सोने से सर्दी लग सकती है लेकिन दोपहर में पीने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एसिडिटी दूर करने के साथ ही वजन भी होगा कम
छाछ शरीर में फैट की मात्रा को नियंत्रित करती है। छाछ के प्रतिदिन सेवन से वजन नहींं बढ़ता है। यह शरीर को प्राकृतिक नमी प्रदान करती है। छाछ को पचाने के लिए किसी प्रकार का श्रम भी नहीं करना पड़ता है। इसमें प्रोबायॉटिक माइक्रोब्स होते हैं। सर्दियों में यदि पैट में गैस, जलन आदि समस्याएं होती हैं तो सामान्य तापमान में रखी छाछ के सेवन से तुरंत राहत मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty Images

न करें ये गलती
सर्दी में कभी भी सादी छाछ का उपयोग ना करें। क्योंकि सर्दी के मौसम में गला बहुत अधिक संवेदनशील रहता है। वातावरण ठंडा होने के कारण छाछ में मौजूद चिकनाई गले में जम जाती है, जो कि गले में खराश की वजह बनती है। यदि छाछ ठंडी है तो उसे सामान्य होने का वक्त दें, फिर ही उसका सेवन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें