फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना पांच किशमिश खाने से दूर होगी पेट की समस्या, और भी हैं चमत्कारिक फायदे

Sat, 19 Dec 2020 04:10 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किशमिश में कई सारे गुण होते हैं - फोटो : social media

किशमिश एक ऐसा ड्रायफ्रूट है जो कि अधिकतर घर में हरसमय मौजूद रहता है क्योंकि घर में बनने वाले मीठे में भी इसका उपयोग होता है। घर में अधिकतर लोगों को इसका स्वाद बहुत पसंद भी होता है और दूसरे सूखे मेवों की तुलना में यह बहुत सस्ती भी होती है। किशमिश में कई सारे गुण होते हैं जिस वजह से स्वास्थ्य की दृष्टि से इसका सेवन सर्वश्रेष्ठ है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि प्रतिदिन 5 किशमिश के सेवन से कौन- कौनसी समस्याएं होती हैं दूर। 

 
विज्ञापन

2 of 6
चलते-फिरते किशमिश का सेवन करें - फोटो : Social media

पेट संबंधी समस्या
जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या होती है, उनके लिए तो किशमिश किसी जादुई दवा से कम नहीं है। पेट में भारीपन है या खाना ठीक से पच नहीं पाया हो तो चलते-फिरते किशमिश का सेवन करें और यदि आपको कब्ज की समस्या है तब पांच किशमिश रात में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर सेवन करें। बहुत जल्दी पेट सामान्य हो जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 6
किशमिश खाने से शरीर में बहुत जल्दी ताकत आती है - फोटो : Pixabay

ताकत के लिए
कोई भी बीमारी के बाद शरीर एकदम सुस्त पड़ जाता है। शरीर में इतनी कमजोरी आ जाती है कि सामान्य सी वस्तु उठाने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में चिकित्सक स्वयं मरीजों को किशमिश खाने की सलाह देते हैं क्योंकि किशमिश खाने से शरीर में बहुत जल्दी ताकत आती है और शरीर पहले जैसा ही तंदरूस्त हो जाता है।

4 of 6
आंखें कभी भी कमजोर नहीं होती हैं - फोटो : amar ujala

आंखों की रोशनी बढ़ती है
पढ़ाई करने वाले बच्चों को या जो लोग लम्बे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, उनके लिए तो किशमिश का सेवन करना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति प्रतिदिन पांच किशमिश खाता है, उसकी आंखें कभी भी कमजोर नहीं होती हैं। किशमिश में विटामिन- बी कॉम्प्लेक्स, आयरन के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो कि हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
किशमिश में डाइट्री फाइबर और प्रीबायोटिक पाए जाते हैं - फोटो : pixa

वजन कम करने के लिए
यदि वजन कम करने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम कर रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि साथ में आप किशमिश का सेवन भी करें। ऐसा करने से वजन जल्दी घटेगा। किशमिश में डाइट्री फाइबर और प्रीबायोटिक पाए जाते हैं। इन दोनों तत्वों से पेट में अच्छे और स्वस्थ बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जो कि वजन को कम करने में सहायता करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दांत संबंधी समस्या है तो किशमिश का सेवन जरूर करें - फोटो : अमर उजाला
कैविटीज से बचाव
मुंह और दांत की देखभाल के लिए भी किशमिश से बेहतर कोई कोई ड्राई फ्रूट नहीं है। किशमिश में फाइटोकेमिक्ल्स, एंटी ऑक्सीडेंट और ऑलीनोलिक एसिड पाए जाते हैं जो कि दांतों को खराब करने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में सहायता करते हैं। इसलिए यदि दांत संबंधी कोई समस्या है तो किशमिश का सेवन जरूर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें