फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आदतों को जीवन में शामिल करने से जल्दी घटने लगेगा वजन, दिखने लगेंगे एकदम फिट

Sat, 19 Dec 2020 02:38 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हमारी आदतों में हम बदलाव करें - फोटो : Social Media

आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण कई सारे लोग ऐसे हैं जो कि व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और मोटे होते जाते हैं। जैसे- जैसे मोटापा बढ़ता जाता है, अन्य बीमारियां भी शरीर को जकड़ने लगती है पर क्या मोटापे का बढ़ना-घटना इसी बात पर निर्भर करता है क्या कि हम कितनी देर व्यायाम करते हैं या किस प्रकार का आहार हम भोजन में शामिल करते हैं। मोटापा इन दो बातों से अधिक एक तीसरी बात पर निर्भर करता है वह है हमारी आदतें। कई बार हम व्यायाम भी कर लें, पौष्टिक आहार भी लें लेकिन मोटापा कम नहीं होता इसलिए बहुत जरूरी है कि हमारी आदतों में हम बदलाव करें। अगली स्लाइड्स से जानिए वे कौनसी आदते हैं, जिनको अपने जीवन में शामिल करने से मोटापा होता है कम।

विज्ञापन

2 of 5
उल्टे हाथ से खाने का प्रयास करें - फोटो : Social media

दूसरे हाथ से खाना खाएं
यदि आप अपनी कोई पसंदीदा चीज खा रहे हैं तो उसे दूसरे हाथ से खाएं। यदि आप समान्यत: सीधे हाथ से खाना खाते हैं तो उसे उल्टे हाथ से खाने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपकी खाना खाने की आदत में अचानक परिवर्तन आएगा जिससे कि आपको पता भी नहीं चलेगा और सामान्य दिनों की तुलना में आप कम खाना खाएंगे।

 

विज्ञापन

3 of 5
केले को खाना नहीं है सिर्फ उसे छीलना है। - फोटो : social media
केले को छीलें
केले को खाना नहीं है सिर्फ उसे छीलना है। ऐसा करने से मोटापा कम होता है। केले को छीलने भर से उसमें से ऐसी गंध आती है जो कि भूख को शांत कर देती है। हालांकि वैज्ञानिक अभी तक पता नहीं लगा पाएं हैं कि ऐसा क्यों होता है लेकिन यह माना जाता है केले की खुशबू और स्वाद में हमारा दिमाग संशय में आ जाता है।

 

4 of 5
अधिक खुश रहते हुए तनाव से दूर रहें। - फोटो : file photo

तनाव रहित रहें
यदि आप वजन सही में भी कम करना चाहते हैं तब तो बहुत जरूर है कि आप अधिक से अधिक खुश रहते हुए तनाव से दूर रहें। जो लोग बिना तनाव के कसरत करते हैं वे उन लोगों की अपेक्षा कैलोरी बर्न करते हैं जो कि ऐसा नहीं करते हैं। यदि तनाव बना हुआ है तो फिर व्यायाम की बजाय योग करें। यह मोटापे और तनाव दोनों का समाधान है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कसरत करने के बाद भूख लगती है - फोटो : iStock
कसरत सुबह ही करें
कसरत किसी अन्य समय की तुलना में सुबह करना ही श्रेष्ठ होता है। कसरत करने के बाद भूख लगती है। ऐसे में यदि आप दिन में कुछ खाएंगे और काम करते रहेंगे तो आपकी पाचन प्रक्रिया सही ढंग से चलती रहेगी। लेकिन यदि आप रात में कसरत करेंगे फिर कुछ खाकर सो जाएंगे तो मोटापा घटने की बजाय और बढ़ जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें