पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन को बड़े पर्दे पर उतारा था। साइना ने एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिए बहुत मेहनत की। जीवन में काफी सारी चीजों का त्याग किया, तब जाकर वह भारत ही नहीं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बन सकीं। बैडमिंटन में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर साइना को पद्मश्री और राष्ट्रीय गांधी जैसे कई बड़े पुरस्कार सम्मानित किया गया। खेल की दुनिया में तो साइना का डंका बजता है। उनका काम काफी ऊंचा हो चुका है लेकिन उनके स्टाइल, खेलने के तरीके, खुद को फिट रखने के लिए साइना की मेहनत आदि को भी फैंस नोटिस करते हैं और पसंद करते हैं। साइना एक मिडिल क्लास परिवार से हैं लेकिन आज उनकी लाइफस्टाइल किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं। हरियाणा में 17 मार्च 1990 में जन्मी साइना नेहवाल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। दुनिया की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल के जन्मदिन पर जानिए उनकी कमाई, घर, गाड़ी और संपत्ति के बारे में।