अप्रैल फूल बनाया, तुमको गुस्सा आया..... अपने बचपन में हर किसी ने ये गाना एक बार तो जरूर गाया होगा। आज हम इस गाने का जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि एक बार फिर से एक अप्रैल का दिन आ गया। एक अप्रैल के दिन हर कोई अप्रैल फूल डे मनाता है। ये वो दिन है, जब लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारालों से हंसी-मजाक करते हैं। बहुत से लोग तो इस कोशिश में रहते हैं, कि वो अपने जानने वाले के साथ प्रैंक कर सकें। जब उनकी कोशिश पूरी हो जाती है, तो वो खुशी से अप्रैल फूल चिल्लाते हैं।
घर के बच्चे इस कोशिश में अक्सर लगे रहते हैं, कि वो किसी न किसी तरह से अपने घर के बड़ों तक को अप्रैल फूल बनाने की कोशिश करते हैं। ये दिन मनाता तो हर कोई है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके पीछे का इतिहास नहीं पता होता है। अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है, तो आइए आपको बताते हैं, कि आखिर ये दिन क्यों मनाया जाता है।