फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APJ Abdul Kalam Birthday: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, जानें मिसाइल मैन के अनमोल विचार

Sat, 15 Oct 2022 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
APJ Abdul Kalam Birthday: भारत के 11वें राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। हर साल 15 अक्तूबर को डाॅ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। छात्रों और शिक्षा के प्रति डॉ. कलाम के प्रयासों के कारण ही उन्हें सम्मान देने के लिए इस दिन विश्व छात्र दिवस मनाते हैं। कलाम साहब दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से भी मशहूर हैं। रामेश्वरम में जन्मे कलाम बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन पारिवारिक कारणों से यह संभव न हो पाया। निराश कलाम ऋषिकेश चले गया, जहां उनकी मुलाकात स्वामी शिवानंद से हुई। उनकी सीख और मार्गदर्शन के बाद कलाम साहब ने वैज्ञानिक बनने की ठानी। डाॅ कलाम एक ऐसे वैज्ञानिक बने जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। मिसाइल प्रोग्राम में भारत के अग्रणी देशों में शामिल होने के पीछे उनका बड़ा योगदान रहा। करोड़ों युवाओं के लिए मिसाइल मैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम एक मिसाल बन गए। उनके विचार, उनके दिए अनमोल वचन हर छात्र, युवा और भविष्य बना रहे किशोर के लिए प्रेरणा है। ये रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते,
लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं
और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन

3 of 5
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो
तो पहले सूरज की तरह जलो।

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम

4 of 5
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।

डाॅ. एपीजे अब्दुल कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है,
जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

डाॅ. एपीजे अब्दुल कमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें