फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: मुंबई में दो बंगले, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनुपम खेर

Fri, 18 Mar 2022 01:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
Anupam Kher Net Worth 2022: इन दिनों 'द कश्मीर फाइल्स' काफी चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन शानदार है। फिल्म के स्टोरी आइडिया के अलावा एक्टर अनुपम खेर भी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के ऊपर आधारित है और अनुपम खेर के जीवन से जुड़ी हुई है। वैसे तो अनुपम खेर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी एक्टिंग हमेशा ही टाॅप पर रही है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्में की हैं। हालांकि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अनुपम खेर ने काफी स्ट्रगल भी किया है। अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 में शिमला में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1982 आगम में की थी, लेकिन उनको प्रसिद्धि मिली 'सारांश' से। आज अनुपम खेर एक्टर के साथ ही राजनेता भी हैं। उन्होंने अपने दम पर एक लग्जरी लाइफ खुद के लिए बनाई है। चलिए जानते हैं अनुपम खेर की नेट वर्थ के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
अनुपम खेर का आलीशान घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुपम खेर के मुंबई में दो बंगले हैं। उनका एक बंगला अंधेरी में स्थित है, तो वहीं दूसरा घर जुहू में है। इन दोनों बंगलों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा अनुपम खेर के देशभर में कई रियल एस्टेट में निवेश भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
अनुपम खेर का कार कलेक्शन

एक्टर अनुपम खेर के बाद काफी महंगी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो समेत कई अन्य लग्जरी कारें हैं।

4 of 5
अनुपम खेर की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
अनुपम खेर की कमाई

अगर बात करें अनुपम खेर की कमाई के बारे में तो उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों में अभिनय है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 5 करोड़ चार्ज करते हैं। वह सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर्स में से हैं। अनुपम ने अब तक 500 से ज्यादा फिल्में की हैं। वह सालाना 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर की लाइफस्टाइल - फोटो : twitter
अनुपम खेर की कुल संपत्ति

एक्टर अनुपम खेर की कुल संपत्ति  55 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में अनुपम खेर 405 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। कुछ सालों में उनकी कमाई 30 फीसदी तक बढ़ गई है। फिल्मों के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट और निजी निवेश से कमाई करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें