Antyodaya Diwas 2023: आज यानी 25 सितंबर को जाने माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 1916 में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ था। पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलित लोगों की आवाज हुआ करते थे। वह भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के मौके पर हर साल अंत्योदय दिवस के रूप में मनाते हैं। अंत्योदय का अर्थ है उत्थान। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय समर्पित थे, इसलिए उनकी याद में 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाते हैं। अंत्योदय दिवस के मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अनमोल वचन पढ़िए।