फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अमिताभ बच्चन कभी करते थे 500 रुपये की नौकरी और आज होती है करोड़ों में कमाई, जीते हैं आलीशान जिंदगी

Mon, 11 Oct 2021 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter @SrBachchan
जब-जब बॉलीवुड का नाम आता है, तब-तब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आना लाजमी है। अमिताभ को यूं ही उनके फैंस भगवान से कम दर्जा नहीं देते हैं, बल्कि ये लोगों का उनके प्रति प्यार है। लोग अपने बिग बी को कितना प्यार करते हैं, कितना सपोर्ट करते हैं, ये बात इस चीज से समझी जा सकती है कि हर रविवार उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचता है। अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अमिताभ बच्चन आज एक कामयाब अभिनेता हैं। वहीं, आज यानी 11 अक्टूबर 2021 को उनका जन्मदिन है और वे आज 79 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी अमिताभ बेहद फिट रहते हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में बिग बी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter: @sonusood
16 घंटे करते हैं काम
  • भले ही अमिताभ 79 साल के हो गए हैं, लेकिन वे आज भी थकते नहीं हैं और वे रोजाना लगभग 16 घंटे तक काम करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे सुबह जल्दी उठते हैं मॉर्निंग वॉक करते हैं, जिम जाते हैं और योगा जैसी चीजें भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter/amitabh bachchan
खाने में इन चीजों से बना ली है दूरी
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन मिठाइयों, चॉकलेट और पेस्ट्री जैसी चीजों के सेवन से दूर रहते हैं। वहीं, भले ही आपने फिल्मों में उन्हें धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में वे इन चीजों से भी दूर रहते हैं। इनके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि, अमिताभ चाय, कॉफी और अब नॉनवेज से भी दूरी बनाकर रखते हैं।

4 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Pixabay
ऐसा है डाइट प्लान
  • बात बिग बी के डाइट प्लान की करें, तो वे रोजाना तुलसी का पत्ता, शहद, प्रोबायोटिक फूड्स, प्रोटीन ड्रिंक्स, नारियल पानी, आंवला जूस, केला, सेव, खजूर और काफी सारे पानी का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/amitabh bachchan
कभी मिलते थे 500 रुपये
  • टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वे कोलकाता में एक मैनेजिंग एजेंसी होम नाम की फर्म में एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी करते थे। यहां उन्हें सैलरी 500 रुपये मिला करती थी, जो बाद में 800 रुपये हो गई। लेकिन कहते हैं न कि वक्त बदलते समय नहीं लगता और आज अमिताभ 15 से 20 करोड़ रुपये लेते हैं और ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि ये उनका कितने दिन का शूट है, कितना लंबा रोल है आदि यानी ये फीस बढ़ भी जाती है।
विज्ञापन

6 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/amitabh bachchan
ऐसे होती है कमाई
  • बात अमिताभ बच्चन के कमाई के जरियों की करें, तो उनकी ज्यादातर कमाई फिल्मों, टीवी शो, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और सोशल मीडिया के जरिए होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बिग बी 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक सीजन से लगभग 70 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Auto Hangar Mercedes Benz
ऐसा है कार कलेक्शन
  • एक समय था जब बिग बी कोलकाता में एक सेकेंड हैंड फिएट कार में घुमा करते थे। लेकिन आज उनके पास लग्जरी और महंगी कारों की एक फौज है। उनके पास रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटली, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज समते 11 कारें हैं। इनमें बिग बी की पसंदीदा कार पोर्शे लेक्सस के अकेले टायर की कीमत ही 2.5 लाख रुपये के आसपास है। कार के अलावा बिग बी को कई महंगी और ब्रांडेड घड़ियों का भी शौक है।

8 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/amitabh bachchan
जलसा में रहते हैं बिग बी
  • बात बिग बी के आलीशान घर की करें, तो उनका मुख्य निवास स्थान मुंबई के जुहू जलसा बंगले में है। इस आलीशाल बंगले में हर सुख-सुविधाएं मौजूद हैं और इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने बिग बी को सुपर डुपर हिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के भुगतान के रूप में दिया था।

9 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/amitabh bachchan
ये घर भी हैं उनके पास
  • वहीं, जलसा के अलावा अमिताभ के पास उनका पैतृक घर प्रतिक्षा भी है। जहां वे अपने माता-पिता के साथ रहते थे। इस बंगले की कीमत लगभग 160 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा बिग बी के पास एक जनक नाम का बंगला भी है, जहां उनका कार्यालय भी है। इसे उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपये में खरीदा था और साथ ही वत्स नाम का एक बंगला भी है, जिसे उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। यही नहीं, अमिताभ के पास फ्रांस में भी प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन

10 of 10
अमिताभ बच्चन की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
इतनी है संपत्ति
  • भले ही साल 1999 में अमतिाभ बच्चन दिवालिया होने की कगार पर पहुंचे थे, लेकिन आज वे फिर से एक कामयाब इंसान हैं। बात उनकी नेट वर्थ की करें, तो मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, ये कोई 3 हजार करोड़ रुपये के आसपास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें