फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट: महज 22 साल की उम्र में खरीदी थी इस बड़े एक्टर की प्रॉपर्टी, जीती हैं रानियों जैसी जिंदगी

Wed, 24 Mar 2021 06:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
alia bhatt - फोटो : instagram
बॉलीवुड जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी आलिया भट्ट बॉलीवुड के मशहरू फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। अपने दम पर फिल्म जगत में वे अपना नाम बना चुकी हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों का खबू प्यार मिलता है। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। यही नहीं, अपनी तस्वीरों और अपनी लग्जरी लाइफ के लिए वे हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। तो चलिए आपको आलिया भट्ट की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
alia bhatt - फोटो : instagram
आपको जानकार हैरानी होगी कि आलिया भट्ट के पास भारत की नागरिकता और भारत का पासपोर्ट भी नहीं है। असल में आलिया की मां सोनी राजदान इंग्लैंड के शहर बरमिंघम में जन्मी हैं और उनका पास ब्रिटेन की नागरिकता है और उनका पास वहीं का पासपोर्ट भी है।
विज्ञापन

3 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
अपने शुरुआती करियर से ही आलिया ने फिल्मी पर्दे पर कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, राजी, कलंक, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, डियर जिंदगी, गली बॉय, टू स्टेटस, हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां, हाइवे, ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

4 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram: @aliabhatt
आलिया ने कई अवॉर्ड भी जीते हैं और दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। आलिया अपने खाने को लेकर भी पूरा ध्यान देती हैं, और खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
range rover - फोटो : istock
आलिया भट्ट के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.6 करोड़ रुपये है, आलिया के पास ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी ए 6 और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

6 of 9
alia bhatt - फोटो : instagram
बात आलिया की कमाई की करें, तो वे अपनी फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिल्म के लिए आलिया पांच करोड़ रुपये फीस लेती है। जबकि आलिया हर साल विज्ञापन से  लगभग 3.6 करोड़ रुपये कमाती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया के पास चार घर ऐसे हैं, जिनकी कीमत 54 करोड़ रुपये है। बीते साल बांद्रा के पाली हिल में उन्होंने एक अपार्टमेंट खरीदा था। ये घर 2460 स्क्वायर फीट का है और इसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा आलिया के पास मुंबई के जुहू इलाके में 2300 स्क्वायर फीट का घर है और इसकी कीमत लगफग 13.11 करोड़ रुपये है।

8 of 9
alia bhatt - फोटो : instagram
इससे पहले साल 2015 में आलिया ने बॉलीवडु एक्टर अनुपम खेर से दो फ्लैट खरीदे थे। जहां एक फ्लैट की कीमत 5.16 करोड़ रुपये है, तो वहीं दूसरे फ्लैट की 3.83 करोड़ रुपये कीमत है।
विज्ञापन

9 of 9
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं, आलिया भट्ट करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालिकन भी हैं। उनकी नेट वर्थ लगभग 21.7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 162 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें