Akshay Kumar Net Worth: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पान मसाला के विज्ञापन को लेकर इन दिनों तक चर्चा में हैं। कुछ दर्शकों ने उन्हें ट्रोल किया तो अक्षय ने तंबाकू कंपनी का विज्ञापन करने पर माफी मांगी और भविष्य में गुटखा विज्ञापन न करने की बात भी कहीं। जिस तंबाकू ब्रांड को अक्षय प्रमोट कर रहे थे, उससे पैनल्टी देकर अलग हो गए हैं। भले ही इस विज्ञापन को छोड़ने पर अक्षय कुमार को नुकसान हुआ हो लेकिन उनके पास पैसों की कमी नहीं। अक्षय ने एक मीडिया वार्ता के दौरान खुद माना कि ऐसे विज्ञापन करने की वजह यह नहीं कि उनके पास काम नहीं है या पैसों की कमी है। अक्षय बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं, जो साल में कई फिल्में करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा भी हैं। उनकी लाइफस्टाइल, आलीशान घर, गाड़ियों का कलेक्शन और कमाई बहुत ज्यादा व शानदार है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार एक विज्ञापन से कितनी कमाई कर लेते हैं, उनकी कुल संपत्ति कितनी है।