फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म दूध में करें मिश्री का सेवन, तनाव से मिलेगी राहत और भी हैं फायदे

Thu, 14 Jan 2021 05:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिश्री की तासीर शीतल होती है - फोटो : Social Media

हम अक्सर मिश्री यूं ही खा लेते हैं। मिश्री का स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद भी होता है क्योंकि यह मुंह में मिठास घोल देता है। मिश्री का सेवन बच्चों के साथ ही बड़े भी करते हैं। कई सारे लोग तो मिठाइयों में शक्कर की जगह मिश्री डालना ज्यादा उचित समझते हैं। मिश्री खाने के लिए कोई मना भी नहीं करता क्योंकि मिश्री में ओषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कि कई सारी समस्याओं का उपचार करते हैं। मिश्री की तासीर शीतल होती है, शरीर में जब भी गर्मी महसूस हो तो इसका सेवन करने से शरीर का तापमान खुद-ब- खुद सामान्य हो जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए मिश्री खाने से होने वाले फायदों के बारे में। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
डायरिया की समस्या में मिश्री खाना बहुत लाभकारी होता है - फोटो : Social media

डायरिया
डायरिया की समस्या में मिश्री खाना बहुत लाभकारी होता है। डायरिया की समस्या से यदि आप छुटकारा पाना चाहते हैं और सोचते हैं कि आगे भी आपको ये बार- बार न हो तो 10 ग्राम मिश्री लें, उसका पाउडर बना लें और उसमें 10 ग्राम धनिया पाउडर मिलाएं। फिर इन दोनों चीजों को एक ग्लास पाउडर में डाल दें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पानी में डाल-डालकर पिएं, जल्द ही आपकी समस्या जड़ से ठीक हो जाएगी। 

विज्ञापन

3 of 5
शरीर में खुद- ब- खुद ठंडक आ जाएगी - फोटो : social media

नाक से खून बंद करे
कई सारे लोगों को नाक में से खून आता है। गर्मियों में तो ये समस्या बहुत ही बढ़ जाती है। इसलिए जब भी यह समस्या हो तो मिश्री का सेवन करें। मिश्री की तासीर शीतल होती है, जो कि इस समस्या में राहत दिलाने से सहायता करती है। इसलिए गर्मियों के आते ही मिश्री का सेवन शुरू कर दें। भले ही पाउडर बनाकर पानी में लें या ऐसे ही खा लें। धीरे- धीरे आपके शरीर में खुद- ब- खुद ठंडक आ जाएगी। 

4 of 5
हर रात मिश्री को गर्म दूध में डालकर पिएं - फोटो : Pixabay

तनाव दूर करे
मानसिक सेहत को अच्छा रखने के लिए गर्म दूध में मिश्री का सेवन करें। यदि आपकी याद्दाश्त कमजोर है तो हर रात मिश्री को गर्म दूध में डालकर पिएं। मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए जो गिनी- चुनी औषधियां हैं, उनमें से मिश्री एक है। पढ़ने वाले बच्चों को नियमित रूप से मिश्री का सेवन करना चाहिए। अवसाद की स्थिति में भी इसका सेवन करते रहना चाहिए। परिणाम आप खुद देख सकेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिश्री खाने से आंखों की रोशनी खराब नहीं होती है - फोटो : social media
आंखों की समस्या दूर करे
यदि आप बहुत अधिक कंप्यूचर पर काम करते हैं, तब तो बहुत जरूरी है कि आप मिश्री का सेवन भी नियमित रूप से करें। मिश्री खाने से आंखों की रोशनी खराब नहीं होती है। कहा जाता है कि मोतियाबिंद जैसी समस्याओं में भी मिश्री खाना लाभदायक है। मिश्री खाने से आंखें न तो कमजोर होती है और न ही चश्मा लगने की नौबत आती है। इसलिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें