भूकंप एक ऐसा आपदा है, जो कहीं भी कभी आ सकता है। धरती कब अचानक डोलने लगेगी, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता बेहद कम 2.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि सोमवार दिन में एक बजे आज फिर दिल्ली में 2.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले डेढ़ महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। विशेषज्ञों ने कहा है, भूकंप के झटकों को हल्के में न लें, ये एक भारी गलती हो सकती है। भूकंप से कम नुकसान हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ असरदार स्टेप्स बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप भूकंप आने पर जान बचाने के लिए कर सकते हैं।