दुनिया में दोस्ती से बढ़कर दूसरा कोई रिश्ता नहीं होता है। एक बार आपके खून के रिश्ते तो आपके साथ छोड़ सकते हैं लेकिन दोस्त शायद ही कभी आपका साथ छोड़े। अगर आपने एक बार किसी के साथ दोस्ती कर ली तो फिर उसको निभाना दोनो लोगों की जिम्मेदारी होती है। इस रिश्ते के महत्व को बनाए रखने के लिए हर साल 8 जून को राष्ट्रीय मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस खास अवसर पर हम भी आपके लिए प्यार भरे संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप मित्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
कोई इतना चाहे तो बताना..,
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना।
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना। मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं। मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा....
जब हम ही न रहे तो दोस्ती कौन करेगा।
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना....
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा। मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दोस्ती भी क्या गजब चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है,
जो पकड़ लेते हैं जिंदगी में दामन इसका,
समज लो कि जिंदगी उनके बिलकुल करीब होती है। मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं