फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगने के बाद जरूर करें ये 5 काम, नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार

Sun, 28 Jun 2020 08:24 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बारिश का मौसन - फोटो : फाइल फोटो
बारिश के मौसम की शुरुआत हो जाने से गर्मी से राहत मिल गई है। पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय कम या ज्यादा बारिश हो रही है। बारिश का मौसम जितना खुशनुमा होता है ठीक उतना ही संक्रामक बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में बारिश से भीगने से बचना चाहिए। अगर आप किसी वजह से बारिश में भीग गए हैं, तो आपको और ज्यादा सावधआनी बरतनी चाहिए। क्योंकि इसका असर आपके सेहत पर पड़ सकता है। बारिश में भीगने से अक्सर लोगों में बुखार, फ्लू, खांसी और चक्कर आना आदि समस्याएं देखने को मिलती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे आप बारिश में भीगने के बाद अपनाएंगें तो बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश का मौसम - फोटो : फाइल फोटो
बारिश में भीगने के बाद कपड़ों को बदल लें
अगर आप किसी वजह से बारिश में भीग गए हैं, तो घर आने के बाद सबसे रहले अपने कपड़े बदल लें। क्योंकि गीले कपड़ों से आपको ठंड लग सकती है। कई लोगों में इस वजह से सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। कपड़े बदल लेने से ठंड लगने की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश में भीगने के बाद बालों को सुखा लें
बारिश में अगर आप ज्यादा भीग गए हैं, तो आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इसके बाद अपने पूरे शरीर को खासकर बालों को अच्छी तरह सुखा लें ताकि बीमार ना पड़ें। बारिश में बालों को भीगने की वजह से सिर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बालों को धोकर अच्छी तरह सुखा लेंगे तो संक्रमण की संभआवना कम हो जाएगी।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्म भोजन और पेय का सेवन
बारिश का मौसम ठंडा होता है। हर ओर पानी-पानी होने के कारण इस मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फास्ट फूड और तली भूनी चीजों से दूरी
बारिश में लोग घर में हो या बाहर चाय और पकौड़े की तलब लगने लगती है। वहीं कुछ लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं।, जबकि इस मौसम में बाहर के चीजों का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। अगर आप भीग गए हैंं तो ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें 
बारिश के मौसम सभी लोगों को हल्का-फुल्का एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा करने से आप फिट रहेंगे और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहेगा। अगर आप बाहर से भीगकर आ रहे हैंं तो आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि बॉडी में गर्माहट आ जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें