प्यार के डोर में बंधना तो आसान होता है, लेकिन इस रिश्ते को संभाल कर रखना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। इस डोर से बंधे हर कपल की यह चाहत होती है कि उनका रिश्ता मजबूत बना रहे। इतना ही नहीं लोग अपने पार्टनर को खूश रखने के लिए बहुत कुछ करते भी हैं। हालांकि, कभी-कभी कोई छोटी सी गलती के कारण रिश्ते में दरार आना शुरू हो जाता है। आज हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपके प्यार में दूरियां बढ़ा सकती हैं। बेहतर ये होगा कि आप अभी से ही इन आदतों पर ध्यान दें और उसे सुधार लें। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में, जिन्हें सुधार कर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।