बैंक से जुड़ी चीजों के बारे में हर किसी को जानकारी होनी ही चाहिए, जैसे छुट्टियों के बारे में या बैंकों से जुड़े किसी जरूरी अपडेट के बारे में। अगले महीने यानी अक्तूबर से त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि देशभर के सभी बैंक 21 दिन बंद नहीं रहेंगे। दरअसल, आरबीआई द्वारा बैंकों को लेकर जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उसमें कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी शामिल होती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी हैं, जो सितंबर में ही निपटाने जरूरी हैं, जिसमें डीमैट अकाउंट की केवाईसी और बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराना आदि शामिल हैं। ये काम आपको 30 सितंबर तक निपटाने जरूरी हैं, वरना आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।