कब्ज की समस्या को झेलना कितना मुश्किल होता है, इस बात को केवल वो लोग ही समझ सकते हैं जो इससे परेशान रहते हैं। कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या अधिक वजन होने के कारण भी हो सकती है या खाना खाने के बाद सीधे लेट जाने के कारण भी। इसके अलावा चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय को पीने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। अच्छे खान-पान के बावजूद भी ये समस्या हो जाती है। वैसे इस समस्या के लिए तो कई घरेलू उपाय हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने में इन योगासन का अभ्यास कारगर हो सकते हैं।