फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे और क्या सिखाया जाता है NDA की एकेडमी ट्रेनिंग में?

Wed, 25 Nov 2020 06:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नेशनल डिफेंस एकेडमी
इंडियन आर्म्ड फोर्सेस में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं का पहला टार्गेट होता है यूपीएससी की ओर से आयोजित किया जाने वाला एनडीए एग्जाम। हाल ही में जारी हुए शेड्यूल के अनुसार इस बार एनडीए 1 परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को होगा। इस एग्जाम के जरिये आर्मी, नेवी व एयरफोर्स के कैडेट्स का चुनाव किया जाता है जिन्हें पुणे के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में ट्रेनिंग दी जाती है। 

राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (एनडीए) दुनिया की पहली सैन्य अकादमी है, जहां सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों बल को एक साथ प्रशिक्षित किया जाता है। हर साल तकरीबन 27 देशों के 600 से भी ज्यादा कैडेट्स को ट्रेन करती है। यहां कैडेट्स विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेते हैं और ट्रेनिंग के बाद वे मजबूत व्यक्तित्व वाले अफसर के रूप में बाहर निकलते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसी होती है NDA में कैडेट्स की ट्रेनिंग?
विज्ञापन

2 of 4
एकेडमिक वर्ष के दौरान एक कैडेट को NDA में स्नातक होने से पहले कुल छह सेमेस्टर (तीन साल) के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस कोर्स के बाद कैडेट्स को एक वर्ष के अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिए संबंधित प्रशिक्षण अकादमी भेज दिया जाता है। सेना कैडेट भारतीय सैन्य एकेडमी (IMA) देहरादून, नौसेना कैडेट भारतीय नौसेना एकेडमी (एझिमाला) और वायुसेना के कैडेट्स वायु सेना एकेडमी (दुन्दिगल, हैदराबाद) में जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एनडीए की ट्रेनिंग में कैडेट्स को मानसिक, नैतिक व शारीरिक रूप से सक्षम बनाया जाता है ताकि वे युद्ध के मैदान में चुनौतियों का सामना कर सकें। इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्ट्स व मिलिट्री सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करनी होती है। साथ ही उन्हें कंपलसरी सब्जेक्ट के तौर पर इंग्लिश, फिजिक्स, मैथेमैटिक्स, हिस्ट्री आदि पढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा हिंदी व अंग्रेजी में प्रवीण कैडेट्स को रशियन, फ्रेंच, अरेबिक और चायनीज भी सिखाई जाती है। वहीं फिजिकल फिटनेस के लिए उन्हें ड्रिल, तैराकी, घुड़सवारी व कई प्रकार के खेल व एडवेंचर एक्टिविटिज में भाग लेना पड़ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
JNU से मिलती है डिग्री़
तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद कैडेट्स को जेएनयू से बैचलर ऑफ आर्ट्स यानी बीए या फिर बैचलर ऑफ साइंस यानी बीएससी की डिग्री मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें