फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2021: 13 डिवीजन में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

Thu, 20 May 2021 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RRC Western Railway Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
पश्चिम मध्य रेलवे - फोटो : Amar Ujala Graphics
  डिवीजन पद
1. मुंबई डिवीजन (एमएमसीटी) 738
2. अहमदाबाद डिवीजन (एडीआई) 611
3. वडोदरा (बीआरसी) डिवीजन 489
4. रतलाम डिवीजन (आरटीएम) 434
5. भावनगर डिवीजन (बीवीपी) 210
6. दाहोद (डीएचडी) डब्ल्यू/शॉप 187
7. राजकोट डिवीजन (आरजेटी) 176
8. हेडक्वार्टर ऑफिस 83
9. भावनगर (बीवीपी) डब्ल्यू / शॉप 73
10. महालक्ष्मी (एमएक्स) डब्ल्यू/शॉप 64
11. साबरमती (एसबीआई) इंजीनियरिंग डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 60
12. प्रताप नगर (पीआरटीएन) डब्ल्यू/शॉप, वडोदरा 45
13. साबरमती (एसबीआई) सिग्नल डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 25
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे भर्ती 2021 - फोटो : social media

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -25 मई, 2021 (सुबह 11 बजे) 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि -24 जून, 2021 (शाम 5 बजे)

आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।

4 of 5
रेलवे भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां

  • आयु सीमा - 24 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।  
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास संबंधित विषय में एनसीवीटी/एससीवीटी का आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 
  • वेतन - चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे भर्ती 2021

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

यह भी पढ़ें -

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें