फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी भर्ती: यहां विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरियां, वेतन 85 हजार रुपये तक

Sun, 09 May 2021 05:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
आईटीबीपीएफ भर्ती 2021

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें आवेदकों की भर्ती बिना किसी परीक्षा के की जाएगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक 10 और 17 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिसूचना में दिए गए पते पर जाकर साक्षात्कार में हिस्सा लेना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश, असम, चंडीगढ़, देहरादून और छत्तीसगढ़ के 88 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। बता दें आवेदकों की भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। तीन साल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 3
आईटीबीपीएफ भर्ती 2021

अन्य जानकारियां

आयु सीमा - अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 70 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर या डिप्लोमा किया होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आखिरी स्लाइड में दी गई लिंक पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं  

चयन प्रक्रिया- साक्षात्कार और मेडिकल जांच के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यानी साक्षात्कार में पास होने वाले अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वेतन - 

  • स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर - 85,000 रुपये/प्रतिमाह
  • जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 75,000 रुपये/प्रतिमाह
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आईटीबीपीएफ भर्ती 2021

आधिकारिक वेबसाइट - https://www.itbpolice.nic.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://www.itbpolice.nic.in/news/1612-14.pdf

यह भी पढ़ें - 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें