उत्तर प्रदेश सेवा अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने असेंबली गार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) कॉल लेटर 2019 जारी कर दिया है। पीईटी एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पीईटी कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC असेंबली गार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के लिए 664 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। पीईटी परीक्षा के लिए कुल 2653 उम्मीदवार सफल हुए थे।
आपको बता दें कि, इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 02 दिसंबर, 2018 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। UPSSSC असेंबली गार्ड, वन रक्षक भर्ती की परीक्षा में सफल हुए 2653 उम्मीदवारों को अब शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए 18 से 24 जुलाई 2019 के बीच उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से पीईटी कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं...