फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2021 : लेडी मेडिकल ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, फौरन करें आवेदन

Sun, 14 Mar 2021 08:29 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
UPSC Recruitment 2021 - फोटो : file photo

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक लेडी मेडिकल ऑफिसर, प्रधान डिजाइन अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अभ्यर्थी 2 अप्रैल तक आवेदन पत्र का प्रिंट ले सकते है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
UPSC Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 1 अप्रैल, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 2 अप्रैल, 2021
  • आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि - 2 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को 25 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

विज्ञापन

3 of 5
UPSC Recruitment 2021

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लेडी मेडिकल ऑफिसर, प्रधान डिजाइन अधिकारी, शिप सर्वेयर सह उप-महानिदेशक और सहायक आर्किटेक्ट (मुख्य आर्किटेक्ट का कार्यालय) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु क्रमश: 33, 45, 45 और 35 वर्ष होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड पर जाकर अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक पा सकते हैं। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।  

4 of 5
UPSC Recruitment 2021

पदों का विवरण- 

कुल पद - 5

  • लेडी मेडिकल ऑफिसर (परिवार कल्याण) - 2 पद
  • प्रधान डिजाइन अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) - 1 पद
  • शिप सर्वेयर सह उप-महानिदेशक (तकनीकी) - 1 पद
  • सहायक आर्किटेक्ट, मुख्य आर्किटेक्ट का कार्यलय - 1 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPSC Recruitment 2021 - फोटो : istock

आधिकारिक वेबसाइट - https://upsc.gov.in/

आधिकारिक अधिसूचना - https://upsc.gov.in/sites/default/files/Advt-No-05-2021-Engl.pdf

पढ़ें - सीईटी: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को उम्मीद, सितंबर में हो सकती है सरकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें