फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश : आरवीयूएनएल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Sun, 21 Mar 2021 08:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में काफी समय से अटकी 2019 की भर्ती परीक्षा पांच अप्रैल, 2021 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी इस खबर में दिया गया है। बता दें कि 2019 की सहायक अभियंता प्रशिक्षु यानी असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी, अकाउंट्स ऑफिसर ट्रेनी, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा पांच अप्रैल, 2021 को आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में कुल 353 पदों पर रिक्तियां हैं।  

पदों का विवरण
पदों  का नाम पदों की संख्या 
सहायक अभियंता (ट्रेनी) ई. और एम.  28
सहायक अभियंता (ट्रेनी) सिविल  13
खाता अधिकारी (ट्रेनी)    04
सहायक समीक्षा अधिकारी   10
स्टाफ नर्स   18
फार्मासिस्ट    17
तकनीशियन ग्रेड- II  263
कुल पद  353
विज्ञापन

2 of 4
बिजली - फोटो : amar ujala
परीक्षा कार्यक्रम  
 
पदनाम पदकोड परीक्षा तिथि समय प्रवेश पत्र
सहायक अभियंता प्रशिक्षु 4 05 अप्रैल 02.30 से 05.30 बजे 20 मार्च, 2021 से
अकाउंट्स ऑफिसर प्रशिक्षु 6
तकनीशियन ग्रेड द्वितीय- इंस्ट्रूमेंट 12
फार्मासिस्ट 9
तकनीशियन ग्रेड द्वितीय- फिटर 10 09.00 से 12.00 बजे
विज्ञापन

3 of 4
33/11 विद्युत उपकेन्द्र - फोटो : mau
यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र  
यूपीआरवीयूएनएल द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई, 2020 तक स्वीकार किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किए थे, वे परीक्षा देने के लिए तैयार रहें।यूपीआरवीयूएनएल द्वारा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन पांच अप्रैल, 2021 को किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 मार्च, 2021 को जारी कर दिए गए हैं। पहले प्रवेश पत्र 17 मार्च को जारी किए जाने थे, लेकिन बाद में संशोधित अधिसूचना जारी की गई थी। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से डाउनलोड कर सकते हैं। 

या फिर यहां क्लिक करें : प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक  
विज्ञापन

4 of 4
बिजली घर - फोटो : अमर उजाला
शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यताओं से संबंधित जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार परीक्षा संबंधी अपडेट के लिए लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन पढ़ते रहें।   

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें