फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग मे सरकारी भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक

Mon, 28 Sep 2020 09:44 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2020
UPPCL Recruitment 2020 :  उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड  में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर, 2020 तक समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार नौकरी से संबंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरणों के बारे में जानने के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी करें सिर्फ Safalta.com पर। 
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 09 सितंबर, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 सितंबर, 2020
 
पदों का विवरण :
पद का नाम :                 पदों की संख्या :
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर   कुल 16  पद
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षणिक योग्यता :
एक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो औऱ हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी अनिवार्य है।
 
आयु सीमा :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। 

4 of 5
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग में नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
 
आवेदन शुल्क –
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 1000 रुपये
उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 700 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चयन प्रक्रिया :
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
 
नौकरी का स्थान – उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें