UP Legislative Assembly Recruitment 2020 Last Date Extended: उत्तर प्रदेश विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 12 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों पर ये भर्तियां हो रही हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
विज्ञापन
2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 दिसंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 12 जनवरी, 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 जनवरी, 2021
आयु सीमा : उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास रखी गई है। यह पदानुसार अलग-अलग निर्धारित है। संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट www.uplegisassembly.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया : इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।