फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : उच्च न्यायालय ने सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई

Tue, 16 Mar 2021 08:06 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती : सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। नैनीताल उच्च न्यायालय ने उनके हक में फैसला दिया है। उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर राज्य में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 कर दी है। अब जल्द ही राज्य सरकार भी इस संबंध में संशोधित अधिसूचना और विज्ञापन जारी कर सकती है।

अधिसूचना के जरिये प्रदेश सरकार उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथियों की जानकारी दे सकती है। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के आदेश से पहले सहायक अध्यापक परीक्षा की अंतिम तिथि चार दिसंबर, 2020 थी। अंतिम तिथि को लेकर देहरादून निवासी रवींद्र जुगरान में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की आखिरी तारीख 25 मार्च तक के लिए आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

नैनीताल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान और जस्टिस आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह परीक्षा के आवेदन की समय सीमा बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 तक करें। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती 2020 के तहत सहायक शिक्षकों के लिए रिक्त 1431 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले ऑनलाइन आवेदन के लिए चार दिसंबर, 2020 आखिरी तारीख थी।  
 
विज्ञापन

2 of 4
उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती: teacher - फोटो : अमर उजाला
इन डिवीजन में होगी भर्ती
पद नाम : सहायक अध्यापक एलटी
रिक्तियों की संख्या : 1431
गढ़वाल डिवीजन : 672 पद
कुमाऊं डिवीजन : 759 पद
विज्ञापन

3 of 4
उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 19 अक्तूबर, 2020
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च, 2021
  • परीक्षा की संभावित तिथि : अप्रैल-मई (2021) के बीच
विज्ञापन

4 of 4
उत्तराखंड सहायक शिक्षक भर्ती: teacher - फोटो : amar ujala
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही एलटी डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड होना भी जरूरी है। आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक और 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर आवदेन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें