फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां, 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Sat, 07 Nov 2020 05:21 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां
UKSSSC Graduate Level Recruitment 2020: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बंपर सरकारी नौकरियां निकाली हैं। ये सरकारी नौकरियां ग्रुप सी के तहत विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर के पदों के लिए निकाली गई हैं। इन नौकरियों की अधिसूचना के जरिए सूबे की सरकार ने राज्य स्थापना दिवस से पहले युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला है। राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को है। आइए 'अमर उजाला जॉब' में इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: नवंबर-दिसंबर में बंपर नौकरियां पाने का मौका, हाथ से न निकलने दें ये सुनहरा अवसर

 
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां - फोटो : Social Media
सरकारी विभागों में खाली 854 पदों को जाएगा भरा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 6 नवंबर 2020 को ग्रुप सी के तहत विभिन्न विभागों में स्नातक स्तर के पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि सूबे के खाली पड़े सरकारी विभागों में करीब 854 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के जरिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी , ग्राम विकास अधिकारी , उद्योग विभाग  सहित अन्य विभागों में अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों का लाइव ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन रिक्तियों के जरिए  छात्रावास अधीक्षक, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, संवीक्षा, अभिभावक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्यवेक्षक (केवल महिला), मैट्रन केयर सह, हॉस्टल इंचार्ज, असिस्टेंट अटेंडेंट और असिस्टेंट मैनेजर इंडस्ट्री आदि पदों को भरेगा। इन सभी रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

इसे भी पढ़ें-JOBS: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके लिए आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं आवेदन

 

4 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : Pixabay
10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इन सभी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यार्थी इन पदों पर 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए  www.sssc.uk.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2020 है।

महत्वपूर्ण तिथिया
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 10 नवंबर 2020
आवेदन की अंतिम तिथि - 24 नवंबर 2020
नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि - 26 नवंबर 2020
लिखित परीक्षा की तिथि - मई 2021

कुल पद - 854
ग्राम विकास अधिकारी - 381 पद
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी - 292 पद
सहायक प्रबंधक उद्योग- 70 पद
मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज - 16 पद
सहायक समाज कल्याण अधिकारी - 35 पद
छात्रावास अधीक्षक - 3 पद
सहायक समीक्षा अधिकारी - 3 पद
सहायक चकबंदी अधिकारी - 4 पद
संरक्षक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर - 9 पद
 पर्यवेक्षक (महिला केवल) - 32 पद
मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज 16 पद
 सहायक अटैंडेंट - 6 पद

विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें