फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर! UKPSC में लेक्चरर की भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब 30 दिसंबर तक करें आवेदन

Fri, 30 Oct 2020 05:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020
UKPSC Recruitment 2020  : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां लेक्चरर के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 12 अक्तूबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले उम्मीदवार 01 नवंबर, 2020 तक ही आवेदन कर सकते थे। अब इस तिथि को बढ़ाकर 30 दिसंबर, 2020 कर दिया गया है। इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
विज्ञापन

2 of 6
ये भी पढ़ें : Postal Circle Vacancy 2020: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्तियां, मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी
महत्वपूर्ण तिथियां:
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि: 12 अक्तूबर, 2020
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर, 2020 (बदलाव के बाद)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर, 2020
  • आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने कि अंतिम तिथि: 15 जनवरी, 2021
विज्ञापन

3 of 6
पदों का विवरण:
पद का नाम:                                        

लेक्चरर केडर (जनरल ब्रांच) - 544 पद
लेक्चरर केजर (महिला ब्रांच) - 27 पद

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: जॉब की टॉप 5 खबरें, जहां आपको मिलेगी अच्छी सैलरी

वेतनमान - 
47600 – 151100/-

4 of 6
  • आयु सीमा:  इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।  
  • शैक्षणिक योग्यताएं: इन पदों पर आवेदन के लिए एक उम्मीदवार के पास परा-स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड की डिग्री भी होनी चाहिए।  
  • आवेदन प्रक्रिया - इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन लिंक 12 अक्तूबर को सक्रिय होगा। 
  • चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
ये भी पढ़ें : NITI Aayog Vacancy 2020: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 2.10 लाख तक
आवेदन शुल्क - 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 176.55/-
उत्तराखंड के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 86.55/-
दिव्यांगजनों के लिए - 26.55/-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
(Apply Online) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- ONGC: बस एक इंटरव्यू और मिल जाएगी सरकारी नौकरी, सैलरी 72,000 तक


ये भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy 2020: राज्य में 15000 से भी ज्यादा पदों पर सरकारी टीचर की बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें