फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: इस हफ्ते कई सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, अंतिम डेट से पहले कर दें आवेदन

Sun, 01 Oct 2023 05:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Top Government Jobs Of Week: बीते हफ्ते कई सरकारी विभागों में कई भर्तियां निकलीं हैं। इनमें से कई की अंतिम डेट बेहद नजदी क है, लिहाजा फटाफट अपनी पसंद की भर्ती देखकर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
1 of 9
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। जिस वैकेंसी का वह लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे, उसका विज्ञापन जारी हो चुका है। बिहार सरकार ने दारोगा के 1275 पदों पर भर्ती करने का एलान कर दिया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी 5 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेनरल के लिए 441, ईडब्ल्यूएस के लिए 111, एससी के लिए 275, एसटी के लिए 16, ओबीसी के लिए 107, ईबीसी के लिए 238, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82 और ट्रांसजेंडर के 5 पद रिजर्व किए गए हैं। परीक्षा पास कर दारोगा बनने वाले अभ्यर्थियों को करीब 50 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन

NBEMS Recruitment 2023

2 of 9
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) में ग्रुप ए, बी और सी के 48 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है। 
 
विज्ञापन

Income Tax Department Recruitment

3 of 9
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, अहमदाबाद के कार्यालय ने आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर नौकरी निकाली है। इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.com पर होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।

MPSC Professor, Asst Professor Recruitment 2023

4 of 9
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आदिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है। इसके अलावा फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2023 है।
विज्ञापन

UPPSC MO Recruitment

5 of 9
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

Bihar SSC Inter Level Recruitment 2023

6 of 9
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अब 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

Lady Supervisor Recruitment 2023

7 of 9
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है। 

RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment

8 of 9
Sarkari Naukri 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics
रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
विज्ञापन

MPPSC PCS Prelims Exam 2023

9 of 9
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2023 तक है। उम्मीदवार 25 सितंबर से 25 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें