UPSC NDA NA 2
- फोटो : Social Media
यूपीएससी ने जारी किया एनडीए एनए II का नोटिफिकेशन
अगर आप रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से एनडीए एनए II परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मई, 2022 को शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 7 जून, 2022 तक का समय दिया गया है। इसके लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 400 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। एनडीए एनए II लिखित परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।