UPSC Exam: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा पास करना किसका सपना नहीं होता। बचपन में ही कोई अपने क्षेत्र में किसी अधिकारी की गाड़ी को देख या टेलिविजन पर किसी अधिकारी का इंटरव्यू या उससे जुड़ी खबर देखते हुए उसी की तरह बनने का सपना देखता है। कई के सपने बड़े होते-होते बदल जाते हैं तो कई अपने इस सपने को कड़ी मेहनत से सच कर दिखाते हैं और यूपीएससी के मैदान में फतह प्राप्त करते हैं। हालांकि, इस दौरान जो सबसे जरूरी बात होती है, वो है यूपीएससी के लिए सही दिशा में अध्ययन। अगर उम्मीदवार अपनी तैयारी 12वीं कक्षा के बाद अपनी तैयारी शुरू कर दें तो उन्हें परीक्षा के समय कम मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।