गृह मंत्रालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ स्थित सीईपीआई के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए लॉ ऑफिसर, सीनियर अकाउंट ऑफिसर, चीफ सुपरवाइजर/सलाहकार और सुपरवाइजर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि विभिन्न रिक्त पदों के लिए सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ई-मेल या कोरियर के जरिए आवेदन पत्र भेज सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।