Teacher Recruitment 2025: टीचिंग जॉब्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में टीजीटी, पीजीटी से लेकर प्राध्यापक तक के 34,981 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं।
Government Jobs: देशभर में शिक्षक और प्राध्यापक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बढ़िया मौका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कई राज्यों में विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। इनमें यूपी में 7,466 एलटी ग्रेड शिक्षक, बिहार में 935 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी, मध्यप्रदेश में 13,089 प्राथमिक शिक्षक और राजस्थान में 6,500 वरिष्ठ शिक्षक जैसे बड़े पद शामिल हैं। अन्य राज्यों की भर्तियों का विस्तृत विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 16
Teacher Jobs
- फोटो : freepik
UP GIC Lecturer Job 2025: 1,516 प्रवक्ताओं की भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (Lecturer) के 1,516 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 है। पात्रता के अनुसार, बीएड और एमए पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
3 of 16
Teacher Job
- फोटो : Adobe Stock
UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में 15 विषयों के लिए की जाएगी। कुल पदों में पुरुष, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आरक्षण के तहत अवसर प्रदान किए गए हैं। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं।
4 of 16
Teacher job
- फोटो : freepik
BPSC AEDO Vacancy 2025: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होकर 26 सितंबर 2025 तक चलेगी।विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 16
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
BPSC Recruitment: एसोसिएट प्रोफेसर और प्राचार्य के 590 भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इंजीनियरिंग, राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्राचार्य के 590 पदों के लिए भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी और अन्य आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए। पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 है। विस्तृत जानकारी और पात्रता विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी अधिसूचना अवश्य पढ़ें। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
6 of 16
Teaching Jobs
- फोटो : Adobe Stock
Chandigarh JBT Recruitment 2025: जूनियर बेसिक टीचर की 218 नौकरियां
समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए स्नातक और D.El.Ed योग्यता वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ssachd.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर बेसिक टीचर भर्ती 2025 के लिए विकलांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री तथा NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि का प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed.) होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
7 of 16
Teacher Jobs
- फोटो : freepik
Samagra Shiksha Chandigarh Recruitment 2025: टीजीटी के 104 पदों पर भर्ती
समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 104 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए स्नातक, B.A., B.Ed. और B.Sc. डिग्री धारक उम्मीदवार पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होकर 05 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ssachd.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
8 of 16
Teacher Jobs
- फोटो : freepik
MPESB Primary Teacher 2025: 13,089 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,089 पदों को भरा जाएगा, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2,939 पद शामिल हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 अगस्त 2025 कर दिया गया था। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
9 of 16
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: 6500 पदों पर नौकरियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर (ग्रेड-2) के 6500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तय की गई है।
आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
10 of 16
Teacher Jobs
- फोटो : freepik
RPSC School Lecturer Jobs: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर की 3,225 नौकरियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 3,225 स्कूल लेक्चरर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में 21 से 40 वर्ष आयु वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण 14 अगस्त 2025 से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 को समाप्त होगा। भर्ती विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी और शैक्षणिक पात्रता में पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि शामिल हैं। विस्तृत वविरण यहां पढ़ सकते हैं।
11 of 16
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
HPRCA JBT Vacancy 2025: जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 18 से 47 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता में 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, कोई भी पोस्ट ग्रेजुएट, बीएलएड और डीएलएड शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार hprca.hp.gov.in पर 14 अगस्त 2025 से 17 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
12 of 16
- फोटो : Adobe Stock
Punjab Recruitment 2025: पीआरटी और टीजीटी के 725पदों पर भर्ती
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड ने पीआरटी और टीजीटी के 725 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए स्नातक, B.Ed, डिप्लोमा या D.El.Ed की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ssapunjab.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
13 of 16
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
WBHRB Assistant Professor Vacancy 2025: सहायक प्रोफेसर के 622पदों भर्ती
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड (WBHRB) ने पश्चिम बंगाल चिकित्सा शिक्षा सेवा के अंतर्गत 622 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए एमएस, एमडी, डीएनबी, डीएम डिग्री धारक उम्मीदवार, जिनकी आयु 45 वर्ष तक है, आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार hrb.wb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
14 of 16
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
ESIC Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 243 पदों पर भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 243 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक की आयु वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 है।
15 of 16
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी में 37 पदों परभर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 615 पदों को भरा जाएगा, जिनमें शिक्षण के क्षेत्र में 37 पद है। इसमें सहायक लाइब्रेरियन (उर्दू अकादमी) के 1 पद, प्रधान लाइब्रेरियन (उर्दू अकादमी) के 1 पद, प्रशिक्षक स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक) के 32 पद और संगीत शिक्षक के 3 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 111 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बी.एड. और मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क एपीएसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये, अन्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये रखा गया है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।