फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Steno Recruitment 2020: केंद्र सरकार की नौकरी पाने का मौका, आवेदन का आखिरी मौका आज

Wed, 04 Nov 2020 09:51 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
SSC स्टेनो वैकेंसी 2020
SSC Steno Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commision) आपको केंद्र सरकार की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दे रहा है। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर होने जा रही हैं। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। 

इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है। इस खबर में आगे आपको SSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन का लिंक भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7

ये भी पढ़ें : महामारी के दौरान अपनी नौकरी छोड़ना - कितना सही, कितना गलत ? इन बातों का रखें ध्यान

महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी

  • आवेदन करने की शुरुआती तिथि - 10 अक्तूबर, 2020
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 04 नवंबर, 2020
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 06 नवंबर, 2020
  • ऑफलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 10 नवंबर, 2020
विज्ञापन

3 of 7

ये भी पढ़ें- IBPS SO 2020: सरकारी बैंकों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, ऐसे करना है आवेदन, पढ़ें नोटिफिकेशन

आवेदन शुल्क

  • आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
  • वहीं, एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
  • अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।
 

4 of 7

ये भी पढ़ें- Indian Railway Jobs: 10वीं पास उम्मीदवारों का मेरिट से होगा चयन, बिना शुल्क दिए करें आवेदन

पदों का विवरण

SSC द्वारा जिन पदों पर नियुक्तियां की जाने वाली हैं, उनका विवरण यहां दिया जा रहा है।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड - C
  • स्टेनोग्राफऱ ग्रेड - D
विज्ञापन

5 of 7

शैक्षणिक योग्यता

  • केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
  • इन पदों के लिए एक उम्मीदवार का 12वीं होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आप आगे दी गई अधिसूचना में देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7

आयु सीमा

विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड - C - 18 से 30 वर्ष
  • स्टेनोग्राफऱ ग्रेड - D - 18 से 27 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीबीटी टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

SSC की आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। (Apply Online)

ये भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy 2020: राज्य में 15000 से भी ज्यादा पदों पर सरकारी टीचर की बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें