फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Recruitment 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास करें अप्लाई

Sat, 26 Dec 2020 10:56 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SSC-CHSL
SSC CHSL Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2020 के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक विभिन्न विभागों में निकली इन 4 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, आज यानी कि 26 दिसंबर को हर हाल में कर लें। 

इसे भी पढ़ें- जॉब की लाइव खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर थी, जिसे बढ़ाकर 26 दिसंबर किया गया था। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए  12वीं पास उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं नए साल की 10 नई नौकरियां जो कर रही हैं आपका इंतजार...
 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
4 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए अप्रैल में होगी परीक्षा
कुल रिक्तियां 4726 है। जिसमें LDC / JSA / JPA के लिए 158, PA /SA के लिए 3181 और डीईओ ( DEO) पदों के लिए सात रिक्तियां शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर है। चालान जमा करने के लिए भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2021 है।
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरियां
एसएससी सीएचएसएल 2020 Tier -1 परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक होंगी। इन विभिन्न पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को सैलरी अलग-अलग मिलेगी। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) पदों के लिए  वेतन स्तर -2 (19,900-63,200 रुपये) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें