फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sena Bharti Rally : बिहार में सेना की भर्ती रैलियां, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

Fri, 25 Dec 2020 07:17 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य 
  • रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2021 है
विज्ञापन
1 of 6
सेना भर्ती रैली बिहार - फोटो : Indian Army
इंडियन आर्मी से जुड़कर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना की ओर से जल्दी ही बिहार में बड़े स्तर पर सेना भर्ती रैलियां की जाएंगी। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय, कटिहार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती रैलियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय थल सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army
अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2021 रखी गई है। हालांकि, सेना भर्ती रैली को लेकर तारीख, समय और स्थान की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। जबकि पूर्व में घोषित मुजफ्फरपुर और दानापुर की सेना भर्ती रैलियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2021 रखी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
  • कटिहार की रैली में अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल आदि जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा।
  • मुजफ्फरपुर की दोनों सेना भर्ती रैली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा।
  • दानापुर की भर्ती रैलियों में पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली के युवा भाग ले सकेंगे।

4 of 6
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
रैली शुरू होने से पहले पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने की अनुमति केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Indian Army Soldiers - फोटो : PTI (File Photo)
अधिसूचना के अनुसार, भर्ती सेना के विभिन्न विभागों और पदों के लिए होगी। इनमें सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army
हालांकि, सेना भर्ती कार्यालय, कटिहार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, निम्न पदों पर भर्तियां की जानी है... 
  • सैनिक सामान्य ड्यूटी (सेना के सभी विभागों के लिए)
  • सैनिक तकनीकी 
  • सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक (एएमसी)/ नर्सिंग सहायक/ वेटरनरी
  • सैनिक लिपिक/ स्टोरकीपर तकनीकी (सेना के सभी विभागों के लिए)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें