फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियां : इस सूबे में स्नातकों के लिए बंपर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक

Thu, 15 Apr 2021 06:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

कुल पदों की संख्या 250 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है।
विज्ञापन
1 of 4
jobs
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। गुजरात में सरकारी भर्ती निकली है। यहां राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान ने नैदानिक अनुसंधान समन्वयक यानी क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर शार्ट में कहें तो सीआरसी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआर कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

गुजरात सरकार के समग्र शिक्षा अभियान भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार समग्र शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। कुल पदों की संख्या 250 है। 
विज्ञापन

2 of 4
जाॅब
महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 03 अप्रैल, 2021
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अप्रैल, 2021
 
पदनाम : नैदानिक अनुसंधान समन्वयक या क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर  (सीआरसी) 

पदों की संख्या: 250

यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती : इस सूबे में आईटी पेशेवरों के लिए निकलीं नौकरियां, यहां जानें डिटेल्स
 
विज्ञापन

3 of 4
जाॅब
शैक्षणिक योग्यता 
आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से स्नातक डिग्री / पीटीसी / बीएड / टीईटी - I / टीईटी - II / एच टीएटी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। सीआरसी के 250 पदों पर भर्ती आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें : सरकारी भर्ती : इस सूबे के शिक्षा विभाग में हैं बंपर नौकरियां, बीएड और शिक्षा शास्त्री जरूर करें आवेदन
 
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चयन एवं आवेदन की प्रक्रिया 
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी समग्र शिक्षा अभियान (SSA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले अभ्यर्थी यहां क्लिक कर आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं। 
अभ्यर्थी सीधे आवेदन विंडो पर जाने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें