फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भर्ती : इस सूबे की बिजली कंपनियों में 2370 से ज्यादा पदों पर नौकरियां, स्नातक भी करें आवेदन

Thu, 03 Jun 2021 09:28 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक पिछडे़ श्रेणी के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान और दो साल से भर्ती न होने कारण ऊपरी आयु सीमा में छूट भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
कोरोना काल में बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए एक बार फिर बंपर सरकारी भर्ती का पिटारा खुल गया है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे युवाओं के लिए यह आशा भरी खबर राजस्थान से है। राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हालांकि, यह भर्ती कोई नई भर्ती नहीं है। इसके तहत पहले फरवरी से मार्च 2021 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिश आवश्यक संशोधन करके पुन: इसे खोला गया है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक पिछडे़ श्रेणी के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान और दो साल से भर्ती न होने कारण ऊपरी आयु सीमा में छूट भी बढ़ाई गई है।

स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  आवेदन की प्रक्रिया सात जून से दोबारा शुरू होने जा रही है।  2370 पदों पर भर्ती का विस्तृत विवरण यहां आगे की स्लाइडस में दिया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सरकार ने इस संबंध में दोबारा विज्ञापन जारी कर सूचना प्रकाशित की है। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित आवेदकों को राजस्थान सरकार की पांच विद्युत उत्पादन और प्रसारण कंपनियों - राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) में नौकरियां दी जाएंगी।
 
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : लोक सेवा आयोग ने स्थगित की यह बड़ी परीक्षा, नोटिफिकेशन भी किया जारी

भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इस संशोधित भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 रखी गई है। इस भर्ती के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के बारे में जानने के लिए विस्तार से अगली स्लाइड में पढ़िए ...    
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
महत्वपूर्ण जानकारियां

आयु सीमा - 1 जनवरी, 2021 को आवेदकों की आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पहले ऊपरी आयु सीमा 40 निर्धारित थी। अब इसमें दो साल की छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  

वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 39,300 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। दो महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपये किया जाता है। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपये तक का शुरुआती वेतन निर्धारित है। 

पदों का विवरण 
  1. जूनियर इंजीनियर-I - 946
  2. इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट - 46
  3. असिस्टेंट इंजीनियर - 39
  4. जूनियर केमिस्ट - 27   
  5. अकाउंट्स ऑफिसर - 11 
  6. पर्सनेल ऑफिसर - 06
कुल पद - 1075

 

4 of 5
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
उपरोक्त पदों के लिए पूर्व तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 मार्च, 2021  

उपरोक्त पदों के लिए नई तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 07 जून, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जून, 2021  

आधिकारिक विज्ञापन

संशोधित अधिसूचना यहां पढ़ें।  पूर्व में दी गई विज्ञापन अधिसूचना यहां देख सकते हैं ... 
 
सीधे आवेदन के लिए यहां क्लिक करें। 

तथा दूसरी श्रेणी के 1295 पदों का विवरण जानने के लिए अगली स्लाइड पर देखें।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajasthan State Power Companies Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
पदों का विवरण
  1. जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट - 920 
  2. जूनियर अकाउंटेंट - 313 
  3. स्टेनोग्राफर - 38 
  4. जूनियर लीगल ऑफिसर - 13 
  5. असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर - 11 
कुल पद - 1295

उपरोक्त पदों के लिए पूर्व तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 02 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 मार्च, 2021  

उपरोक्त पदों के लिए नई तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 07 जून, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जून, 2021  
 
आधिकारिक विज्ञापन
संशोधित आधिकारिक विज्ञापन अधिसूचना यहां पढ़ें

इस श्रेणी की भर्तियों के लिए आधिकारिक विज्ञापन यहां क्लिक कर Detailed Advertisement pdf  पढ़ें। 

सीधे आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें