उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 1 जून से लेकर 31 जून तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को इन 1329 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके बाद आवेदन शुल्क भरना होगा। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (क्लर्क) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 30 WPM होनी चाहिए। इसी तरह, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (अकाउंट्स) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक डिग्री के साथ ही हिंदी टाइपिंग की गति 15 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) पदों के लिए हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट मांगा गया है।
इन रिक्तियों के लिए 21 से 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां : 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज