फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Railway Recruitment 2021: रेलवे में 2532 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी

Mon, 01 Mar 2021 04:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021: CENTRAL RAILWAY RAILWAY RECRUITMENT CELL - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Central Railway Recruitment 2021 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। दरअसल, रेलवे की ओर से अपरेंटिस के 2532 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी लिस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य रेलवे (Central Railways) उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर दे रही है, जो भारतीय रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर काम करना चाहते हैं। सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने 2532 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इसका लिंक खबर के अंत में दिया गया है। इस भर्ती के जरिए मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय क्षेत्र कल्याण, कुर्ला, पारेल, माटूंगा, नासिक रोड र्कशॉप, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलपुर सहित अन्य रीजन में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया और पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
Railway Recruitment Board
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 06 फरवरी, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 05 मार्च, 2021

शैक्षणिक योग्यता : NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक व्यापार में मान्यता प्राप्त बोर्ड और ITI से अभ्यर्थियों को 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली में) न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
आयु सीमा :  उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष  और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु न्यूनतम 15 से बीच अधिकतम 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. एससी / एसटी उम्मीदवारों के मामले में पांच साल और ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में तीन साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।  

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: चयन मेरिट पर आधारित होगा।
विज्ञापन

4 of 4
rrb
आवेदन शुल्क
  • सभी जनरल / ओबीसी के लिए उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपए 
  • एससी / एसटी / महिला / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान : डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें