फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना में परमानेंट कमीशन पाने का मौका, टीजीसी भर्ती में करें आवेदन

Fri, 26 Feb 2021 08:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Indian Army Soldiers - फोटो : PTI (File Photo)
इंडियन आर्मी की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है। इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन पाने के लिए यह सुनहरा अवसर है। सेना टीजीसी की भर्ती करने जा रही है। इसमें इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का यह बेहतरीन मौका है। सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सेना ने टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भारतीय सेना के  तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (TGC)के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया संबंधी सारी जानकारी यहां दी गई है। 

भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (TGC-133) के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक या उससे पहले भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। टीजीसी यानी इंडियन आर्मी टेक्नीकल ग्रेजुएट कोर्स भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में जुलाई 2021 से शुरू होगा। प्रशिक्षण के सफल समापन पर सेना में स्थायी कमीशन के लिए लेफ्टिनेंट के वरिष्ठता के क्रम में नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना - फोटो : PTI
टीजीसी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 
  • प्रवेश आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 25 फरवरी, 2021 
  • प्रवेश आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि : 26 मार्च, 2021
  • एडमिट कार्ड जारी करने की संभावित तिथि : अप्रैल में 
  • एसएसबी साक्षात्कार तिथि : मई-जून 2021
विज्ञापन

3 of 6
Indian Army TGC Recruitment 2021: Indian Army - फोटो : File Photo
रिक्त सीटों का विवरण
टीजीसी में निम्नलिखित इंजीनियरिंग विषयों में 40 रिक्तियां हैं। 
 
विषय सीट
सिविल / भवन निर्माण प्रौद्योगिकी 11
मैकेनिकल 3
इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स 4
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग / या एमएससी सीएस 9
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) 3
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार 2
दूरसंचार इंजीनियरिंग 1
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार 1
उपग्रह संचार 1
एरोनॉटिकल / एयरोस्पेस / एवियोनिक्स  3
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 1
कपड़ा इंजीनियरिंग 1
कुल 40

4 of 6
Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना भर्ती - फोटो : Indian Army
टीजीसी 2021 संभावित रैंक व वेतनमान
रैंक वेतन
लेफ्टिनेंट 56,100 - 1,77,500 रुपए
कैप्टन 61,300 - 1,93,900 रुपए
मेजर 69,400 - 2,07,200 रुपए
लेफ्टिनेंट कर्नल 1,21,200 - 2,12,400 रुपए
कर्नल 1,30,600 - 2,15,900 रुपए
ब्रिगेडियर स्तर 1,39,600 - 2,17,600 रुपए
प्रमुख जनरल 1,44,200 - 2,18,200 रुपए
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल 1,82,200 - 2,24,100 रुपए
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी 1,62,400 - 2,24,400 रुपए
वीसीओएएस / आर्मी कैडर / लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) 2,25,000 रुपए (निश्चित)
सीओएएस 2,50,000 रुपए (निश्चित)
 
विज्ञापन

5 of 6
Indian Army TGC Recruitment 2021: पैरा रेजिमेंट - फोटो : Twitter @adgpi
अधिसूचना पीडीएफ
भारतीय सेना टीजीसी-133 भर्ती-2021 प्रवेश अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।  टीजीसी-133 कोर्स जुलाई 2021 में 40 रिक्तियों के लिए शुरू होगा। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस वेबसाइट पर और भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रदान किए गए प्रत्यक्ष लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ आगे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army
शैक्षिक योग्यता 
जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त कर ली है या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं वे आवेदन करने के पात्र हैं। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययन करने वाले उम्मीदवार को 01 जुलाई, 2021 तक पास होने का प्रमाण प्रस्तुत करने और आईएमए में प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से 12 सप्ताह के भीतर इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा। 

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जुलाई 2021 तक 20 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

ऐसे करें आवेदन
उपर्युक्त पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर डाउनलोड करें। 

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें