मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
इन रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। बता दें कि इन रिक्तियों के लिए अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। 8 जनवरी 2021 से आवेदन शुरू होगा और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी रखी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 19 जनवरी 2021 तक कर सकेंगे। जबकि, लिखित परीक्षा 6 मार्च 2021 को होगी। कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं पीएमटी के आधार पर होगा। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढें। इसके अलावा, किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: युवाओं के लिए 1.20 लाख तक सैलरी, कॉटन कॉरपोरेशन दे रहा है ये शानदार मौका