फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भर्ती : इस बड़े संस्थान में निकली भर्ती, 337 पदों के लिए करें आवेदन 

Sun, 18 Apr 2021 04:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों  पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों  पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आईजीसीएआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के इन पदों के आवेदन कर सकते है। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर)के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14, मई, 2021 है। कुल पदों की संख्या 337 है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पदों का विवरण
  • साइंटिफिक ऑफिसर – 4 पद
  • टेक्निकल ऑफिसर – 42 पद
  • टेक्निशियन बी (क्रेन ऑपरेटर) – 1 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 – 4 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क – 8 पद
  • ड्राइवर – 2 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड - 2 पद
  • वर्क असिस्टेंट – 20 पद
  • कैंटीन अटेंडेंट – 15 पद
  • स्टाइपेंड ट्रेनी – 239 पद
 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 15 अप्रैल,2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 14, मई, 2021

आयु सीमा 
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। 

4 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
आवेदन शुल्क 
सामान्य अभ्यर्थी  - 300 / - 
एसटी / एससी / दिव्यांग  या विकलांग / महिला - 200 / -

चयन प्रकिया 
इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें