फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भर्ती : इस बड़े संस्थान में 10वीं पास से लेकर पीएचडी वालों तक के लिए नौकरियां

Thu, 13 May 2021 08:19 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) ने ग्रुप ए, ग्रुप सी और स्टाइपेंड ट्रेनी की पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आईजीसीएआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन मंगवाए हैं। इनमें वैज्ञानिक अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, तकनीकिशियन ग्रेड वन, ग्रेड टू और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्टाइपेंडरी ट्रेनी के पदों पर भर्ती शुरू की है। 
विज्ञापन

2 of 6
IGCAR
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 जून, 2021 कर दिया गया है। कुल पदों की संख्या 337 है।आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन अवधि के विस्तार की सूचना का लिंक आगे दिया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पदों का विवरण
  1. साइंटिफिक ऑफिसर – 4 पद
  2. टेक्निकल ऑफिसर – 42 पद
  3. टेक्निशियन बी (क्रेन ऑपरेटर) – 1 पद
  4. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 – 4 पद
  5. अपर डिवीजन क्लर्क – 8 पद
  6. ड्राइवर – 2 पद
  7. सिक्योरिटी गार्ड - 2 पद
  8. वर्क असिस्टेंट – 20 पद
  9. कैंटीन अटेंडेंट – 15 पद
  10. स्टाइपेंड ट्रेनी – 239 पद
 

4 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण तिथियां
  1. आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 15 अप्रैल, 2021
  2. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 14 मई, 2021
  3. आवेदन पत्र जमा करने की विस्तारित अंतिम तिथि - 10 जून, 2021
 
विज्ञापन

5 of 6
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आयु सीमा 
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क 
सामान्य अभ्यर्थी  - 300 / - 
एसटी / एससी / दिव्यांग  या विकलांग / महिला - 200 / -
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sarkari naukri 2021 - फोटो : अमर उजाला
आवेदन एवं चयन प्रकिया 
इच्छुक उम्मीदवार इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आईजीसीएआर) के आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट igcar.gov.in पर जाकर कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

आधिकारिक भर्ती अधिसूचना विवरण  
आवेदन अवधि के विस्तार संबंधी सूचना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें